ब्रेकिंग न्यूज

श्रमिकों हेतु 29 से 31 अगस्त तक विशेष ई-श्रम पंजीयन कैम्प का होगा आयोजन


सुलतानपुर प्रभारी सहायक श्रमायुक्त अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में 29 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक जनपद के सभी जनसुविधा केन्द्रों पर विशेष ई-श्रम पंजीयन कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों व अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। उन्होंने सभी श्रमिक बन्धुओं को सूचित किया है कि आगामी 29 से 31 अगस्त, 2022 के मध्य अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर के साथ अपने निकटतम जनसुविधा केन्द्रों पर सम्पर्क कर ई-श्रम पंजीयन अवश्य करवा लें।

कोई टिप्पणी नहीं