ब्रेकिंग न्यूज

बैडमिंटन में स्टेट टीम के नेतृत्व हेतु अनूप गुप्ता व संध्या यादव का चयन


सुलतानपुर  केंद्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित होने वाली  अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022व 23 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय के अनूप गुप्ता एवं जयसिंहपुर तहसील की नायब तहसीलदार संध्या यादव का चयन हुआ है। यह चयन के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में हुआ जिसमें प्रदेश के विभिन्न संभागों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । अयोध्या मण्डल की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय  सुलतानपुर से अनूप गुप्ता  एवं जयसिंहपुर तहसील की नायब तहसीलदार संध्या यादव का चयन हुआ है। अनूप गुप्ता ने पुरुष ओपन वर्ग में प्रदेश में चौथा स्थान एवं  संध्या यादव ने महिला वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इनकी इस उपलब्धि के लिए कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं