ब्रेकिंग न्यूज

शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के साथ फरार


लखनऊ वाराणसी में एक दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपने पति के साथ ससुराल के लिए निकली और बीच रास्ते फिल्मी स्टाइल में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाड़ी में बैठा दूल्हा देखता रह गया।दरअसल वाराणसी के सेवापुर इलाके में शादी के बाद ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन अचानक गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाड़ी में बैठा दूल्हा देखते रह गया और दुल्हन रफुचक्कर हो गई। दूल्हे के परिजनों ने तुरंत पूरी जानकारी लड़की के परिवार वालों को दी।जानकारी के मुताबिक जंसा इलाके के बड़ागांव के बलुआ में शनिवार को धूमधाम से बारात आई। पूरे विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। सुबह विदाई हुई तो लड़की अपने परिवार वालों से मिलकर अपने पति के साथ गाड़ी में बैठकर पहली बार ससुराल जाने को निकली। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक गाड़ी कुछ ही दूरी पर जा रुकी। दुल्हन ने कहा कि ये मेरे रिश्तेदार हैं जो मुझसे मिलने आए हैं। उसने दूल्हे से कहा कि आप गाड़ी में ही बैठो, मैं उनसे मिलकर आती हूं। इसके बाद दुल्हन गाड़ी से उतरी और दूसरी गाड़ी के पास पहुंच गई।इसके बाद अचानक दुल्हन उस गाड़ी में बैठी और वो गाड़ी गोली की स्पीड से वहां से रफूचक्कर हो गई। दूल्हा इससे पहले कुछ समझ पाता कि दुल्हन वहां से निकल गई। दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन के परिवार वालों को पूरी बात बताई। कहा जा रहा है कि दुल्हन ने अपने परिवार से कहा था कि वो किसी से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है लेकिन लड़की के घर वाले नहीं माने और लड़की की किसी दूसरे लड़के से शादी फिक्स कर दी। लड़की ने शादी तो कर ली लेकिन अंत में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं