ब्रेकिंग न्यूज

लुटेरी दुल्हन,शादी के दूसरे दिन जेवर लेकर फरार

 


लखनऊ ललितपुर में एक लुटेरी दुल्हन सामने आई है। शादी के एक दिन बाद ही पति को दिन दहाड़े धोखा देकर दौड़ लगाकर भाग गई। शादी के नाम पर युवक से दुल्हन के फर्जी रिश्तेदारों ने एक लाख रुपए नगद व दलाल ने 20 हजार रुपए लिए थे।कोतवाली महरौनी के गांव सिलावन निवासी 40 वर्षीय विष्णु तिवारी पिछले वर्ष मार्च 21 में हाईकोर्ट के निर्देश पर रेप व हरिजन एक्ट मामले में निर्दोष साबित होकर जेल से रिहा होकर घर आए थे। रिहा होने के बाद लोगों ने उनका स्वागत कर पैसे देकर मदद की थी।एक साल से घर में अकेले रह रहे विष्णु तिवारी ने अपना घर बसाने की सोची। एक सप्ताह पूर्व गांव के एक युवक ने पांच हजार लेकर विष्णु की शादी करवाने का वादा किया। एक लड़की की फोटो भेजी व एक युवक से विष्णु तिवारी की बात कराई।युवक ने उससे शादी के लिए एक लाख रुपए लड़की के माता-पिता को देने देने की बात कही। 20 हजार रुपए अलग से दलाल को देने के लिये मांगे। मामला तय होते ही 22 जुलाई शुक्रवार को लड़की को लेकर तीन-चार लोग ललितपुर आ गए।विष्णु तिवारी भी अपने गांव के कुछ लोगों व पंडित को लेकर शादी के लिए ग्राम डोंगरा कलां स्थित एक मंदिर में गए। जहां दोनों की शादी हुई व वरमाला के साथ अन्य कार्यक्रम हुए। रात 11 बजे विष्णु तिवारी दुल्हन लेकर घर पहुंचा और अगले दिन शनिवार को अन्य रीति रिवाज के साथ कार्यक्रम होने थे।घर में तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन ने कहा कि उसे उसकी मां से मिलने जाना है, जो ललितपुर में तुवन मैदान में आ रही है। दलाल ने विष्णु तिवारी को कोर्ट में भी शादी करने को कहा तो विष्णु अपनी दुल्हन के साथ शनिवार दोपहर को ललितपुर आ गया।कोर्ट में दुल्हन ने बताया कि उसकी मां तुवन मैदान में है। जब विष्णु पत्नी को तुवन मैदान में लेकर गया तो दुल्हन ने विष्णु से पानी की बोतल मंगवाई। विष्णु दुकान पर बोतल लेने गया और लौट तो देखा कि उसकी दुल्हन दौड़कर युवक साथ जा रही थी। उसने दौड़ लगाकर दोनों को पकड़ना चाहा लेकिन पकड़ नहीं पाया। उस दौरान शादी में दिलाए गए जेवर वह पहने हुई थी।विष्णु तिवारी ने बताया कि उसने जानकारी की तो पता चला कि लड़की का नाम राजकुमारी है और वह ललितपुर की रहने वाली है। वह पहले भी तीन चार लोगों को धोखा दे चुकी है। उसने बताया कि वह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं