ब्रेकिंग न्यूज

लेखपाल भर्ती परीक्षा का नया अपडेट

 


लखनऊ राजस्व लेखपाल के 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा से जुड़ी अहम खबर है। (UPSSSC) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के 8 हजार 85 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है। अब यह परीक्षा 24 जुलाई 2022 को होगी। इसके पहले चयन आयोग द्वारा जारी किए एकेडमिक कैलेंडर में 19 जून को लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रस्तावित थी।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहली जून को नोटिस जारी कर बताया है कि 19 जून को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा नहीं होगी। यह परीक्षा अब 24 जुलाई 2022 को आयोजित होगी राजस्व लेखपाल के कुल 8 हजार 85 पदों पर भर्ती होनी है। लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। PET यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के स्कोर पर हो रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सेलेक्ट होने के लिए मुख्य परीक्षा में सफल होना होगा। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा के जरिए फाइनल रिजल्ट जारी होगा।लेखपाल के 8085 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स, ग्राम समाज और विकास के विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से इन चार विषयों से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी।

कोई टिप्पणी नहीं