ब्रेकिंग न्यूज

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा का टिकट पक्का

 


लखनऊ समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं।पार्टी सूत्रों ने बताया कि आजमगढ़ से पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और रामपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा का टिकट पक्का हो गया है।हालांकि सपा की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की थी और इसके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। इन दोनों सीटों पर 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को नतीजे साफ हो जाएंगे।ये दोनों ही सीटें पर पहले सपा के ही खाते में थी।आजमगढ़ सीट से जहां पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद  थे जबकि रामपुर सीट पर आजम खान का कब्जा था। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के बाद इन दोनों नेताओं ने सांसदी छोड़कर विधायक बनने का फैसला किया। ऐसे में इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए BJP पहले ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि सपा की ओर से फिलहाल इस बाबत सस्पेंस बरकरार रखा गया है। खबर है कि नामांकन के आखिरी दिन आज  धर्मेंद्र यादव करीब 11:00 बजे आजमगढ़ पहुंचेंगे।कलेक्ट्री सभागार में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही पार्टी पदाधिकारी  नामांकन पत्र खरीदेंगे। वहीं रामपुर सीट से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा का टिकट पक्का माना जा रहा है। खबर है कि उन्होंने शनिवार को नामांकन पत्र खरीद भी लिया है।ऐसे में रामपुर सीट पर तंजीम फातिमा का मुकाबला BJP ने पूर्व विधान परिषद सदस्य घनश्याम लोधी से होगा। लोधी भी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें आजम खान का करीबी माना जाता था लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद उन्होंने BJP का दामन थाम लिया।

कोई टिप्पणी नहीं