अमेठी में पुलिस व गौ तस्करों के बीच मुठभेड़,दो गौ तस्कर गिरफ्तार
अमेठी जिले में बुधवार रात पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस बीच पुलिस ने दो गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, वही तस्कर की ओर से भी की गई फायरिंग में एसओजी टीम का एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में चल रहा है।पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने मीडिया से बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर मंगलवार को एक मुकदमा बाजार शुकुल थाने में पंजीकृत हुआ था। जिसमें आरोपी शहजाद उर्फ टिड्डी पुत्र नौशाद शामिल था। आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए घेरने की कोशिश की। तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में पुलिस फायर किया जिसमे शहजाद के पैर में गोली लगी है।
उसके साथ अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई व विधिक कार्रवाई की जा रही है। शहजाद को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है। वही मुठभेड़ में एक एसओजी का सिपाही इमाम हुसैन भी घायल हुआ है।बता दें कि कमरौली थाना क्षेत्र में स्थित लगभग 2 दशकों से बंद पड़ी मालविका स्टील फैक्ट्री के खाली परिसर में सोमवार को प्रतिबंधित जानवर के अवशेष मिले थे। क्षेत्र में लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना गया था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया था कि परिसर में आए दिन प्रतिबंधित जानवरों की कटाई का काम चरम पर चल रहा है, जिसको लेकर जिम्मेदार प्रशासन को सूचना भी दी गई, लेकिन मामला ज्यों का त्यों ही बना हुआ है।क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया था कि जानकारी मिली थी जिस पर जांच कर आगे की कार्रवाई की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं