MLC चुनाव सुल्तानपुर में 15 बूथों पर अमेठी में 13 बूथों पर मतदान शुरू
सुलतानपुर जिले में पहली बार शैलेंद्र प्रताप सिंह 1990 में जनता दल से विधान परिषद सदस्य चुने गए। फिर वर्ष 1996 और 2003 में भी वो विधान परिषद सदस्य चुने गए। इस बीच उन्होंने प्रतापगढ़ में कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह के संपर्क में होने के कारण समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्ष 2004 में सपा से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया, जिसमें उन्हें बहुजन समाजवादी पार्टी के मोहम्मद ताहिर खां ने पराजित कर दिया। शैलेंद्र प्रताप को 1,59,754 वोट मिले थे। वर्ष 2010 में उन्होंने पुनः विधान परिषद का चुनाव लड़ा मगर बसपा की लहर में उन्हें अशोक सिंह से हार का सामना करना पड़ा। उधर 2016 के चुनाव में शैलेंद्र सिंह ने फिर से विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई थी।2022 में भाजपा ने शैलेंद्र सिंह को एमएलसी का प्रत्याशी बनाया है ।सुल्तानपुर में 15 बूथों पर 2220 वोटर हैं। इसमें धनपतगंज ब्लॉक में 147 वोट व बल्दीराय में 156, कुड़वार में 177 और कूरेभार में 191 वोट हैं। इसके अलावा जयसिंहपुर में 189, दोस्तपुर में 135, मोतिगरपुर में 96, अखंडनगर में 161, करौंदिकला में 91 और कादीपुर में 143 वोट हैं। यहां सपा के अरुण वर्मा और भाजपा के राज प्रसाद की भूमिका अहम होगी। इसी तरह सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव के क्षेत्र में पीपी कमैचा में 140, लंभुआ में 157, भदैया में 149 वोट हैं। वही दुबेपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 216 वोट हैं। इसमें सपा प्रत्याशी का पार पाना आसान नहीं होगा। जबकि जिला पंचायत में बने मीटिंग हॉल में 72 वोट हैं।उधर अमेठी के 13 बूथों पर आज मतदान होगा। अमेठी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर ब्लॉक में 77, भादर ब्लॉक में 118, भेंटुआ ब्लॉक में 99 और अमेठी नगर पंचायत व ब्लॉक मिलाकर 129 वोट हैं। जगदीशपुर विधानसभा में बाजार शुकुल ब्लॉक में 136, जगदीशपुर ब्लॉक में 193, मुसाफिरखाना ब्लॉक में 134 वोटर हैं। वहीं गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में गौरीगंज ब्लॉक में 142, शाहगढ़ ब्लॉक में 79, जामो ब्लॉक में 151 मतदाता हैं। ठीक इसी तरह राज्यमंत्री मयंकेशवर शरण सिंह के तिलोई विधानसभा में तिलोई ब्लॉक में 141, सिंहपुर ब्लॉक में 159 और बहादुरपुर में 116 मतदाता हैं। सपा प्रत्याशी शिल्पा को चुनाव जीतने के लिए अमेठी के साथ सुल्तानपुर के वोटरों की भी जरूरत होगी।
कोई टिप्पणी नहीं