ब्रेकिंग न्यूज

महिला ने बच्चा पैदा करने की जताई इच्छा, पति ने उतारा मौत के घाट

 


लखनऊ शाहजहांपुर जिले में बच्चा पैदा करने को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की सिल बट्‌टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने ही खुद पुलिस को पत्नी के मरने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी बच्चा पैदा करना चाहती थी, लेकिन पति बच्चा पैदा करने से इंकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद होता रहता था। वहीं महिला के मायके पक्ष ने भी आरोपी पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पंजाब के फरीदाबाद की रहने वाली 38 वर्षीय पिंकी ने वर्ष 2003 में थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहानापुर निवासी हरिकांत त्रिपाठी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के 19 साल बाद भी दोनो की कोई संतान नहीं हुई। हालांकि हरिकांत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे हरिकांत के दो बच्चे हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि पिंकी अक्सर अपने पति से बच्चा पैदा करने की इच्छा जताती थी। लेकिन हर बार हरिकांत बच्चे से इंकार कर देता था। इसी बात को लेकर आये-दिन मारपीट भी होती थी। आरोप है कि हरिकांत को पहली पत्नी से हुए दो बच्चो के बीच दूसरी पत्नी से बच्चा पैदा कर मकान में तीसरा हिस्सा नहीं लाना चाहता था। यहीं कारण था कि 19 साल से दूसरी पत्नी के साथ बगैर संतान पैदा किये रह रहा था। करीब दो बजे दोनो के बीच फिर से विवाद हुआ। तभी घर के अंदर रखे सिल बट्‌टे से हरिकांत ने पत्नी पिंकी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी कि, पत्नी की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पहले तो पति पर शक जाहिर नही कर पा रही थी। लेकिन जब पुलिस ने पिंकी के मायके पक्ष को सूचना दी तो पिंकी के भाई से थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह की बात हो गई। जिसमें भाई ने सीधे तौर पर आरोपी पति पर बहन की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिंकी के माता-पिता मूल रूप से रामपुर के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ समय से वह पंजाब के फरीदाबाद में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पिंकी के घर के लिए चल दिया है।सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी  ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मायके पक्ष ने सीधे तौर पर आरोपी पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला बच्चा चाहती थी और आरोपी पति बच्चा नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर विवाद होता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं