ब्रेकिंग न्यूज

पीएम किसान सम्‍मान निधि चाहिए तो समय पर कराएं आधार का वेरीफिकेशन

 


 नई दिल्ली PM- Kisan Samman Nidhi पीएम किसान सम्‍मान‍ निधि अगर चाहिए तो समय पर आधार वेरीफिकेशन कराना अनिवार्य हो गया है। अगर आधार का वेरीफिकेशन नहीं हुआ तो PM- Kisan सम्‍मान निधि की किस्‍त नहीं मिलेगी।आधार वेरीफिकेश्‍न आसानी से किया जा सकता है और आप कंप्‍यूटर फ्रेंडली नहीं हैं तो इसके वेरीफिकेशन के अन्‍य तरीके हैं। केन्‍द्र सरकार ने 31 मई तक वेरीफिकेशन के लिए समय निर्धारित किया है।किसानों को दी जाने वाली PM सम्‍मान निधि की 11वीं किस्‍त मिलनी है।केन्‍द्र सरकार ने इसके लिए आधार का वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। काफी संख्‍या में किसानों का आधार वेरीफाई नहीं है।अभी तक ऐसे सभी किसानों को PM किसान निधि का भुगतान किया जा रहा था। लेकिन 11वीं किस्‍त से पहले इसके वेरीफिकेशन की शर्त अनिवार्य कर दी गई है।आपको सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।यहां पर किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल पर लिंक खोला गया है। किसान सीधे लिंक पर जाकर अपना आधार वेरीफाई कर सकते हैं।  आप किसी CSC केन्‍द्र जाकर अपना आधार वेरीफाई करा सकते हैं। अगर आसपास कोई CSC केन्‍द्र नहीं है तो बैंक में जाकर भी आधार वेरीफाई कराया जा सकता है

कोई टिप्पणी नहीं