ब्रेकिंग न्यूज

गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में होली शनिवार को मनाई जा रही है। इन्हीं में से एक शहर है गोरखपुर जहां लोग 18 मार्च की बजाय 19 मार्च को होली मना रहे हैं। गोरखपुर में होली के दिन के भगवान नरसिंह होलिकोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है।

इस होली में बीते 25 साल से योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि बनते आ रहे हैं।
इस बार भी योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने सबसे पहले जनता को होली की बधाई दी और कहा कि दो साल के बाद यह पर्व हम फिर से बिना कोरोना के बंदिशों के मना रहे हैं जो बेहद हर्ष की बात है।

मुख्यमंत्री
 योगी ने जनता से अपील की है कि होली जरूर खेलें लेकिन सावधानी से खेलें। जो न खेलना चाहे उसे जबरन रंग न लगाएं, त्योहार हर्ष के साथ खेलें किसी की भावनाओं को आहत करके नहीं। जोश में होश को न खोएं, शालीनता के साथ पर्व मनाएं। होली का मतलब अव्यवस्था नहीं हो सकता।योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद छह किलोमीटर लंबी शोभायात्रा शुरू हो चुकी है। इस शोभायात्रा में विशाल जनसमूह उमड़ा है। लोग रंग, अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेलते हुए इस शोभायात्रा में शरीक हो रहे हैं।योगी ने कहा, पर्व हमें अतीत से जोड़ते हैं। होलिका और हिरण्यकश्यप हर समाज में मौजूद रहे हैं। हिरण्यकश्यप और होलिका ने भक्त प्रह्लाद को उसके भक्ति मार्ग से डिगाना चाहा पर सफल न हो सके। हमें भी भक्त प्रह्लाद की तरह अपने मार्ग से डिगना नहीं है।भावी मुख्यमंत्री ने चुनाव में जीत के लिए भी जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि जनता ने राष्ट्रवादी सरकार को चुना है। कोरोना काल में भी केंद्र और यूपी सरकार ने अच्छा काम किया। गरीबों को  महीने में दो बार मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, यह भी पहली बार हुआ है। वह बोले कि कोरोना में जिन लोगों की मौत हुई उनके परिवारों से हमारी संवेदना है।


कोई टिप्पणी नहीं