ब्रेकिंग न्यूज

जीजा के इश्क में पत्नी ने पति को मार डाला


लखनऊ मुरादाबाद जिले में शनिवार को महिला ने पति की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं सिर कुचलने के बाद चाकू से भी पति पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद महिला खुद थाने पहुंची और अपना जुर्म स्वीकार किया।थाने पहुंची महिला ने कहा कि मैं अपने पति की हत्या करके आई हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। महिला की बात सुनते ही पुलिस वालों के होश उड़ गए। पुलिस महिला को लेकर तुरंत उसके घर पहुंची तो घर में उसके पति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया।रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दस सराय मोहल्ले में पुलिस चौकी से चंद कदमों के फासले की है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव बघी का रहने वाला रवि (32 ) यहां किराए के मकान में पत्नी क्रांति (28 ) और 4 साल की बेटी सिद्धी के साथ रहता था। रवि यहां एक पीतल फैक्ट्री में काम करता था।रवि के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि को पता चला कि उसकी पत्नी का जीजा महिपाल के साथ नाजायज रिश्ता है। वह अपने पति को छोड़कर चली गई थी और दिल्ली में 6 माह से अपने जीजा के साथ ही रह रही थी। 11 मार्च को ही वह दिल्ली से लौटकर पति के पास आई थी।भूपेंद्र ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में क्रांति के उसके जीजा से रिश्ते को लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। वह अक्सर जीजा के साथ रहने चली जाती थी। गृहस्थी बचाने की खातिर रवि समझौता कर लेता था। 6 महीने पहले क्रांति ने जिद की कि वह दिल्ली में ही रहेगी। रवि ने पत्नी की बात मानी और उसे लेकर दिल्ली में ही रहने लगा। क्रांति ने कुछ दिन बाद ही अपने जीजा से पति को पिटवाया और उसे भगा दिया। तभी से वह अपने जीजा महिपाल के साथ दिल्ली में रह रही थी।रवि की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। दोनों की 4 साल की एक बेटी भी है। रवि के भाई भूपेंद्र ने बताया कि क्रांति का जीजा महिपाल मुरादाबाद में ही छजलैट थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर का रहने वाला है।4 साल की मासूम सिद्धी इस कत्ल की चश्मदीद गवाह है। घटना के बाद पुलिस ने बच्ची से भी प्यार-प्यार से घटना के बारे में पूछा। बच्ची ने बताया कि पापा को मम्मी ने मारा। परिजनों को अब लग रहा है कि घटना को अंजाम देने के इरादे से ही अपने जीजा के घर से लौटी थी।

कोई टिप्पणी नहीं