ब्रेकिंग न्यूज

समय से पहले पड़ने लगी गर्मी, मार्च के आखिरी सप्ताह में 39 डिग्री पहुंचने की संभावना

 


लखनऊ अभी मार्च माह के 20 दिन ही बीते हैं। लेकिन  उत्तर प्रदेश में तापमान आसमान छूने लगा है। समय से पहले ही पारा बढ़ने लगा है। होली के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की तापमान में अचानक से बढ़ोतरी हुई है। इससे मौसम बदल रहा है। मार्च के आखरी सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में तापमान 39 डिग्री को पार करने की संभावना है। समय से पहले गर्मी शुरू होने पर गेहूं की फसल की पैदावार पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।होली के बाद अचानक से तापमान बढ़ा है। दिन में कड़क धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अप्रैल माह जैसी गर्मी उत्तर प्रदेश में मार्च में ही पड़नी शुरू हो गई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की अयोध्या,बनारस,आजमगढ़,सुल्तानपुर लखनऊ,मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, आगरा, अलीगढ़, मथुरा में भी भी तापमान तेजी से बढ़ा है। 20 मार्च के औसत तापमान की बात करें तो पिछले पांच साल में 20 मार्च 2022 का दिन सबसे गर्म रहा। जहां तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया।मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शमीम ने बताया की सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहेगा। अगले पांच दिन तक औसत यही तापमान का अनुमान है। पछुआ हवा चलेगी। हवा 10 किमी प्रति घंटा के अनुसार चलेगी।मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शमीम ने बताया की तापमान बढ़ने के कारण मौसम बदल रहा है। मार्च माह में मौसम में एक साथ तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार को मौसम बदला बदला हुआ रहा। रविवार को को अधिक तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार सुबह का तापमान 30 डिग्री को पार गया। जैसे जैसे दिन बढ़ेगा तापमान बढ़ेगा। 30 मार्च के करीब यह तापमान 39 डिग्री की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं