ब्रेकिंग न्यूज

जेवर और कपड़े देखकर भड़क गई दुल्हन


लखनऊ शादी-बारातों में दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से छोटी-छोटी बातों के चलते कई बार रिश्ता टूटने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इस जो मामला सामने आया है वह एक अलग तरह का केस है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक गांव में शादी थी। दोनों ओर से शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।लड़की पक्ष के लोग बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह दिन भी आ गया और बारात भी लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई। शादी की सभी रस्मे शुरू हो चुकी थीं। जयमाल का कार्यक्रम भी हो चुका था। इसी बीच दुल्हन को कुछ ऐसा दिखा कि उसने सीधे शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन उसने शादी करने के लिए हामी नहीं भरी और आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर घर लौट गया।गोरखुपर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में खुटहन खास गांव से शुक्रवार को बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों की तरफ से खूब खातिरदारी की गई। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम भी शुरू हो चुका था। जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान कुछ बारात खाना खाकर घर जा चुके थे। इसके बाद दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डाल का सामान खोला तो उसमें गहने और कपड़े देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए

कोई टिप्पणी नहीं