ब्रेकिंग न्यूज

एक बच्ची की मां से हुआ शख्स को प्यार, अब न लड़का रहा, न लड़की


नई दिल्ली मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाला एक शख्स प्यार में न लड़का रहा न लड़की। उसे एक बच्ची की विधवा मां से प्यार हुआ और उसने उसके सामने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला ने इनकार कर दिया। वह किसी भी कीमत पर महिला के साथ रहना चाहता था। इसलिए उसने खुद का जेंडर चेंज कराने का फैसला किया। काउंसलिंग के बाद अब उसने ये ट्रीटमेंट भी बीच में बंद कर दिया है।गौरतलब है कि 32 साल का ये युवक संभ्रांत परिवार से है।उसके पिता क्लास वन ऑफिसर हैं। वह खुद भी दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। मामला तब खुला जब माता-पिता ने उसके अंदर अजीब से बदलाव देखे। उसके ट्रीटमेंट की वजह से उसके हार्मोंस बदलने लगे। वह लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा। वह अक्सर अकेले रहता और रोने लगता। बात-बात पर चिढ़ता है और गुस्से में ही रहता है। ये देख माता-पिता हैरान हुए। उन्होंने जब उससे बात की तो मामले का खुलासा हुआ।उसने माता-पिता को बताया कि नौकरी के दौरान उसे साथ में काम करने वाली एक विधवा महिला से प्यार हो गया।महिला के पति की दो साल पहले कोरोना के कारण मौत हो गई है। उसकी एक बेटी भी है।दोनों 6 महीने पहले ही मिले।लड़के के मुताबिक महिला ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने उससे कहा कि वह किसी भी कीमत पर उसके साथ रहना चाहता है।उसकी मदद करना चाहता है। इसके बाद युवक ने महिला से कहा कि अगर वह उसके पुरुष के रूप को स्वीकार नहीं करती तो वह जेंडर चेंज करा लेगा और महिला बनकर उसके साथ रहेगा। इसके बाद युवक ने डॉक्टरी सलाह पर अपना जेंडर चेंज कराने का ट्रीटमेंट भी शुरू कर दिया।इसके बाद माता-पिता ने उसकी काउंसलिंग कराने का फैसला किया। उसकी दोस्त विधवा महिला ने भी लड़के को समझाया। इस मामले को लेकर वे एडवोकेट व काउंसलर  के पास आए।काउंसलर ने बताया कि युवक और महिला की काउंसलिंग की गई है। युवक का जेंडर चेंज करने का ट्रीटमेंट बीच में रोक दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला युवक को बता चुकी थी कि वह अब किसी दूसरे को अपने पति के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। इसके बावजूद भी युवक उसके प्रति समर्पित था और उसकी हर संभव मदद करना चाहता था। युवक ने फैसला ले लिया था कि वह अपना जेंडर चेंज कराने के बाद महिला के साथ रहेगा।फिलहाल काउंसलिंग जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं