ब्रेकिंग न्यूज

पति से अलग रह रही महिला से दुष्कर्म

  


 लखनऊ सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पति से अलग रह रही महिला से एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।दुद्धी क्षेत्र की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है। बच्चों के साथ उसने दुद्धी नगर क्षेत्र के एक कॉलोनी स्थित आवास को अपना ठिकाना बनाया हुआ है। आरोप है कि दुद्धी क्षेत्र के रहने वाले जय प्रकाश नामक युवक ने शादी का भरोसा देकर महिला को अपने झांसे में ले लिया। महिला का आरोप है कि लगभग एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व महिला ने जब शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया।आरोप है कि युवक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मामले की सच्चाई जानने के बाद देर शाम आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।प्रभारी निरीक्षक दुद्धी  ने  बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं