ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में कोरोना संक्रमण के 11,159 नये मामले

लखनऊ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,86,697 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 11,159 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,81,13,556 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 79,830 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 10,836 तथा अब तक 18,40,842 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।प्रदेश में कोरोना के कुल  93,924 एक्टिव मामले हैजिनमे 91,519 लोग होम आइसोलेशन में है।श्रीप्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश  25 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में कल 23 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 12,08,921 डोज दी गयी है। प्रदेश में  18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,41,55,861 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 97.78 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,62,76,962 दी गयीजो उनकी जनसंख्या का 65.31 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 79,74,745 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का लगभग 57 प्रतिशत है।श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। 19 जनवरी 2022 को संक्रमण दर 7.78 प्रतिशतथी,जोघटकर 23 जनवरी 2022 को 6.19 प्रतिशत तक आ गई है। उन्होंने बताया कि आज 24 जनवरी 2022 से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर कोविड लक्षण वाले लोगो को दवा की किट उपलब्ध करा रही है। इसके साथ साथ 60 वर्ष से अधिक जिन लोगो ने वैक्सीन की डोज नही ली है उनका तथा साल से कम बच्चो का जिनका नियमित टीकाकरण छूट गया है उनको सूचीबद्ध कर रही है। यह अभियान 29 जनवरी 2022 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होनेपरकोविडहेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे

कोई टिप्पणी नहीं