ब्रेकिंग न्यूज

डीएम व सीडीओ ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय कुड़वार का निरीक्षण किया


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बुधवार को संयुक्त रूप से कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, विकास खण्ड कुड़वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय के क्लासरूम, कैम्पस, छात्रावासों की साफ-सफाई सही पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा पठन-पाठन, गणतीय ज्ञान, लेखन, वाचन, फर्नीचर, साफ-सफाई, शौंचालय व रसोई घर आदि के बारे में जायजा लिया। 

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीज गणितीय ज्ञान को स्वयं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न कर जॉचा-परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से पूंछे गये प्रश्नों के सही जवाब मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सम्बन्धित शिक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि गणित व विज्ञान से सम्बन्धित पठन-पाठन पर जोर दिया जाय। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कमरों की फर्श पर टाइल्स न होने की वजह से साफ-सफाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को टाइल्स लगाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।  जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के पठन-पाठन, खान-पान, शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिये। यह सभी बच्चे पढने में रूचि रखने वाले हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं