ब्रेकिंग न्यूज

समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले पम्पी के ठिकानों पर पहुंची आईटी टीम


लखनऊ कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर आज शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी का नाम पुष्पराज जैन पम्मी है। वो समाजवादी पार्टी से एमएलसी भी हैं। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। छापा अभी जारी है।बताए जाते हैं पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी  हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। उनका घर भी पीयूष जैन के घर से कुछ ही दूरी पर है। वह लगातार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं