ब्रेकिंग न्यूज

शराब पीकर आया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी


लखनऊ दुल्हा शराब पीकर आया तो दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। गुरुवार रातभर बारातियों को बंधक भी बनाकर रखा। दरअसल दुल्हा शराब के नशे में जयमाला के समय दुल्हन से अभद्रता कर बैठा। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ और दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दुल्हन पक्ष ने बारातियों को रातभर भूखे-प्यासे रखा। सुबह जब इसकी जानकारी अलीगढ़ की पूर्व मेयर को हुई तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन कर बारातियों को मुक्त कराया। घटना क्वार्सी के केशव वाटिका की है।पुलिस के अनुसार योगेंद्र सिंह की बेटी चांदनी की शादी जिला रामपुर के मिलकराजपुर निवासी रमेश बाबू के बेटे रूपेंद्र कुमार के साथ तय हुई थी। गुरुवार रात मुरादाबाद से बारात आई थी और सभी शादी समारोह में नाच गा रहे थे। लड़की पक्ष की मानें तो दूल्हे ने शराब पी रखी थी और उसने शादी के पहले ही दुल्हन के साथ अभद्रता की। जयमाला के समय दूल्हे ने पहले दुल्हन को धक्का दिया और फिर माला भी तोड़कर फेंक दी। इसके साथ ही उनसे गाली गलौज भी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद शुरू हो गया। गुस्साए लड़की पक्ष ने दुल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया।सारी रात बंधक बने रहने के बाद लड़के पक्ष ने इसकी सूचना अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती को दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियों को मुक्त कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बैठकर बात हुई। दहेज के छह लाख रुपए वापस करने पर समझौता तय हुआ। फिर बारातियों को वापस भेज दिया गया।क्वार्सी इंस्पेक्टर  ने बताया कि लड़के ने शराब पी रखी थी जिसके कारण उसने दुल्हन के साथ अभद्रता की। इससे नाराज होकर लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं