ब्रेकिंग न्यूज

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ पर्व



सुलतानपुर जिले में  छठ का पर्व धूमधाम के साथ आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त हुआ। आज सीता कुंड के गोमती नदी में हजारों की संख्या में छठ श्रद्धालु एकत्रित हुए और गोमती नदी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य की उपासना कर अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरा छठ कार्यक्रम भजन-कीर्तन से सराबोर रहा। महिलाएं छठ माता का भजन-कीर्तन करती रहीं।जिले के दर्जनों स्थानों पर छठ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
                                         

आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन हो गया। नहाय खाय से शुरू हुआ यह पर्व दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सीता कुंड के गोमती नदी में खड़े होकर छठ माता की पूजा-अर्चना की। वहीं चौथे दिन अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया गया। इस दौरान महिलाएं छठ माता के गीत, भजन-कीर्तन करती रहीं।आज प्रातः 3 बजे से ही श्रद्धालू सीताकुंड गोमती नदी में खड़े होकर छठ माता की पूजा-अर्चना कर सूर्य देवता की उपासना कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया। छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोक पर्व है। यही एक मात्र ऐसा त्योहार है, जिसमें सूर्य देव का पूजन कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है। 

कोई टिप्पणी नहीं