ब्रेकिंग न्यूज

वेस्ट यूपी में अचानक बदला मौसम

 


लखनऊ मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश  के कई जिलों में रविवार सुबह मौसम अचानक बदल गया है। मेरठ में सुबह 6 बजे से बादल छाए हुए हैं और बरसात हो रही है। इसके कारण मौसम में हल्की ठंडक भी है। इसी तरह आगरा में भी सुबह से बारिश होने के कारण मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वेस्ट उत्तर प्रदेश  के जिलों में मौसम बदलना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश  के कई शहरों में बरसात होगी।रविवार सुबह आगरा में मौसम में अचानक बदलाव हो गया। करीब सवा नौ बजे आकाश में तेज बिजली कड़कने लगी। काले-काले बादल छा गए। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट बारिश हुई। बारिश तो बंद हो गई लेकिन बादल छाए हुए हैं। मौसम में भी ठंडक हो गई है। बादल गड़गड़ा रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि एक बार फिर बारिश हो सकती है। बारिश होने से ताजमहल और अन्य स्मारकों पर आए पर्यटकों को गर्मी से निजात मिल गई है।बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान उठ रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। बारिश से दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में तेजी गिरावट हो सकती है। ठंड और कोहरा बढ़ेगा। इस बारिश के साथ ही ठंडक भी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन (रविवार, मंगलवार व बुधवार) को वेस्ट उत्तर प्रदेश , पूर्वांचल, अवध क्षेत्रों में बारिश की प्रिडिक्शन कर दी थी।मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर में बारिश की संभावना है। इसमें मेरठ सहित आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश शुरू हो चुकी है। महाराजगंज, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, श्रावस्ती, वाराणसी, बस्ती, अयोध्या लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और लखीमपुर खीरी में भी बारिश होगी।

कोई टिप्पणी नहीं