ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या में 5वें दीपोत्सव की तैयारियां जोरो पर


लखनऊ अयोध्या में एक नवंबर से शुरू हो रहे 5वें दीपोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। इस बार 32 घाटों पर 9.50 लाख दीप जलाने का टारगेट रखा गया है। पिछले साल 5.51 लाख दिए जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराकर दीपोत्सव का कीर्तिमान बनाया गया था। इस बार भगवान राम से जुड़ी कई तरह-तरह की मन मोहक कलाकृति बनाई जा रही हैं।इसमें प्रभु राम को बेर खिला रहीं शबरी माता का प्रसंग खास होगा। यह 1600 वर्ग फिट विशाल होगा। थ्री डी इफेक्ट्स वाली रामकथा से जुड़ी 21 मूर्तियां और 11 रंगोली भी दीपोत्सव का आकर्षण होंगी। अवध यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट ने फाइन आर्ट दीपोत्सव का जिम्मा सौंपा है।ले आउट व प्रिंट तैयार किया जा चुका है। 150 कलाकारों की टीम इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तत्पर है। जबकि दीप जलाने के लिए 12 हजार वालंटियर की टीम गठित की गई है। महोत्सव का मुख्य पर्व तीन नवंबर को है जिसे देखने के लिए लाखों लोग लालायित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं