ब्रेकिंग न्यूज

बीजेपी MLC दिनेश सिंह ने कहा मोदी-योगी के नेतृत्व में हमारी संस्कृति तो ताकतवर हो रही है


सुलतानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार ब्लॉक स्थित प्रज्ञा एकेडमी स्कूल में रायबरेली एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह मीडिया से रुबरु हुए।  उन्होंने कहा कि लोहिया-अंबेडकर प्रदेश के नेता रहे होंगे लेकिन भगवान राम ब्रह्मांड के नेता थे।
रायबरेली एमएलसी दिनेश सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह द्वारा सरकार की योजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें एमएलसी ने सरकार की योजनाओं का पहले जमकर पढ़ा और आगे कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी तक लोग जाने कि भगवान राम कौन थे। नही तो धीरे-धीरे कौन जानता भगवान राम कौन थे? उत्तर प्रदेश की सड़कों पर निकलो तो उन लोगों का जिनका कंट्रीब्यूशन नही है मैं कह नही सकता हो किसी समाज के लिए कंट्रीब्यूशन रहा हो। लेकिन क्या भगवान राम से ज्यादा कंट्रीब्यूशन लोहिया और अंबेडकर का था? मैं इनको नकार नही रहा। लोहिया और अंबेडकर का योगदान रहा होगा इस देश में। लेकिन क्या भगवान राम के योगदान को कोई नकार सकता है। हमको आपको हिंदुस्तान में रहते हुए गर्व से ये बात कहनी चाहिए वो ये कि. मोदी-योगी ने हमारे संस्कार और संस्कृत को सुरक्षित रखने का काम इन दोनो नेताओं ने किया है। उन्होंने कहा वैसे प्रेस में नही कहना चाहिए मगर मैं तो कहता हूं मैं आधी रोटी खा सकता हूं, बिना सड़क के रह सकता हूं, बिना बिजली के रह सकता हूं लेकिन मोदी-योगी का हमको राज चाहिए। दिनेश सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है ये सपना हम लोगों का था। हम काशी जाते हैं, काशी कैसी थी और आज कैसी है। क्या ऐसी काशी की हमको जरुरत थी कि नही थी। हमारी संस्कृति को मारा जा रहा था। कांग्रेस की सरकारों ने पाश्चातय सभ्यता को थोप दिया था। हमारी संस्कृति पाश्चातय सभ्यता के नीचे दबकर कराह रही थी। आज मोदी-योगी के नेतृत्व में हमारी संस्कृति तो ताकतवर हो रही है। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दयाराम अग्रहरि आशीष अग्रहरि भाजपा नेता रमेश तिवारी क्षेत्र के सैकड़ों लोग और पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं