रायबरेली में ट्राली बनाने के कारखाने में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के टाउन एरिया क्षेत्र में मंगलवार आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ट्राली बनाने के कारखाने में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दिया है। वहीं घटना के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरु कर दिया है।घटनाक्रम के अनुसार बछरांवा थाना क्षेत्र के टाउन एरिया में ट्राली बनाने का कारखाना है। मंगलवार आज सुबह जब मृतक का पिता कारखाने के पास पहुंचा तो बेटे का शव उसने फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया। मृतक के चाचा महेश प्रसाद ने बताया कि कल शाम को खाना पीना करने के बाद वो यही लेटा था। उसके साथ कोई और यहां था नही। आज सुबह जब इसके पिता यहां आए तो इसका शरीर लटक रहा था। लेकिन शरीर की पोजीशन ऐसी थी कि फांसी लगाया नही लग रहा था। देखा तो नही गया है किसी को लेकिन हम लोगों को शंका है कि इसकी हत्या की गई है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर थाने की पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ पड़ताल किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दिया है। लेकिन गुत्थी इसको लेकर उलझ गई है कि ये हत्या है या आत्महत्या। इस बाबत एसओ बछरावां राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतेजार किया जा रहा है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं