ब्रेकिंग न्यूज

सपा प्रदेश अध्यक्ष के सामनें मंच पर छलक उठी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी की आंखें,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


अमेठी सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में थे। देर शाम उन्होंने अमेठी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उनके मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी ने मंच साझा किया। इस बीच उनकी आंखें छलक उठीं जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।बता दें कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम नव दुर्गा गार्डन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत फंसाए गए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जेल में बंद कर रखा है। सपा सरकार जब आएगी तब निश्चित ही उनके साथ न्याय होगा। इस बात को सुनते ही मंच पर बैठी गायत्री प्रजापति की पत्नी महारानी देवी भावुक हुई और उनकी आंखें छलक उठी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल किसान नौजवान पटेल यात्रा को सोमवार की देर शाम अमेठी में सम्बोधित कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं