ब्रेकिंग न्यूज

एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

 


लखनऊ जौनपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश कल्लू पंडित उर्फ़ प्रशांत पांडेय को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव स्थित झोखरिया बाग में यह मुठभेड़ हुई है। कल्लू पंडित का सरपतहां, शाहगंज, खेतासराय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच से रात में सामना हुआ। क्रॉस फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए इसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि रात 2 बजे के आस पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई। इस बदमाश पर 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कल्लू सुलतानपुर जनपद का हिस्ट्रीशीटर है। इसके ऊपर हत्या, लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। कल्लू पंडित का अपराध की दुनिया में कई जिलों में नाम था। सुल्तानपुर के रहने वाले कल्लू पंडित के ऊपर सुल्तानपुर में 50 हजार जबकि अम्बेडकरनगर और जौनपुर में 25-25 हजार का इनाम घोषित था।देर रात मुखबिर द्वारा पुलिस को इसकी सूचना लगी थी। इसके बाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। बदमाश की तरफ से की गई फायरिंग में एक गोली स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लग गई। इसके अलावा एक आरक्षी को भी गोली लग गई। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश कल्लू को गोली लग गई। जिसके बाद इसे निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए इसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि बदमाश के पास से एक ऑटोमेटिक 32 बोर की पिस्टल और एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की गई है। जबकि भारी संख्या में कारतूस भी बरामद हुए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं