ब्रेकिंग न्यूज

स्कॉर्पियो छीनकर भाग रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा

 


लखनऊ वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार आधी रात को बीरभानपुर के पास आगे चल रहे ट्रक में एक एसयूवी की पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में एसयूवी सवार युवती और दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राजातालाब थाने की पुलिस के मुताबिक हादसा नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में वाहन चला रहे 24 वर्षीय सूरज कुमार यादव, उसके बगल में बैठे 23 वर्षीय अनिल कुमार और 22 वर्षीय आरती की मौत हो गई, जबकि शिवांगी मौर्या उर्फ रिंकी और वंदना पटेल घायल हो गईं।सूरज जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का, अनिल और आरती भुल्लनपुर वाराणसी के निवासी हैं। घायल वंदना छित्तुपुर (लंका) और शिवांगी भुल्लनपुर की है। वंदना और सूरज ने प्रेम विवाह किया था। शिवांगी अनिल की दोस्त है। थाने पर पहुंची सोनभद्र के चुर्क के रौत गांव निवासी वैजंती देवी ने बताया कि आरती व वंदना उनकी बेटियां हैं। दोनों तीन साल से वाराणसी में किराए पर रहती थीं। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर एसवीयू के मालिक मनोज यादव उर्फ पप्पू अवाक रह गये, क्योंकि वाहन उनका बेटा अभय लेकर निकला था। उन्हें लगा कि हादसे में बेटा भी मरा है। थाने पहुंचे तो पता चला कि मृतकों और घायलों में बेटा नहीं है। इसके बाद उन्होंने अभय को फोन मिलाया तो वह स्वीच आफ बता रहा था। घायल वंदना से पूछताछ में पता चला कि अभय को सभी लोग उसके कमरे में बंद करके आए थे। कमरे से छुड़ाये गये अभय ने बताया कि सूरज उसी के गांव का है। दोनों पहले से परिचित हैं।सोमवार को चंदौली में उसके ट्रक का टायर खराब हो गया था। घर से स्कार्पियो में टायर लेकर निकला था। चंदौली में काम होने के बाद लौट रहा था। छित्तूपुर (लंका) में उसे सूरज मिल गया। वह उसे अपनी प्रेमिका वंदना के कमरे पर ले गया। बताया कि वहां पर उससे मोबाइल और स्कार्पियो की चाबी छीनकर सभी निकल गये। उसे कमरे में बंद कर दिया।घायल वंदना व रिंकी मौर्या ने बताया कि सभी छित्तूपुर से मोहनसराय होते हुए भुल्लनपुर के लिए निकले थे। सूरज नशे में था। रास्ता भटक गया। इस कारण प्रयागराज के रास्ते पर चला गया। हादसे के बाद पुलिस के लिए असमंजस की स्थिति रही। कारण घायल अपना पता बताने में कतराते रहे। कभी कहीं का पता बताते तो कभी कहीं का। हादसे में मारे गये सूरज कुमार यादव जौनपुर का था, लेकिन सोनभद्र के मारकुंडी में भी रहता था। वहीं अन्य का पता भी नहीं चल पा रहा था। मृतकों के पास से बरामद मोबाइल व घायल युवतियों के मोबाइल जो नंबर सेव हैं, वो भी कोड से सेव हैं। किसी का पूरा नाम नहीं लिखा हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।वैजंती देवी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरती का पति वीरेंद्र उर्फ वीरू है। उसे एक बच्चा भी है। वह मुंबई में रह रहा है। वहीं पर काम करता है। उधर राजातालाब पुलिस ने रिकार्ड देखा तो पता चला कि वह जेल में है। शातिर अपराधी है। हादसे में घायल वंदना को आठ माह का गर्भ था। हादसे में स्कार्पियो के परखचे उड़ गये थे। पुलिस ने कटर से वाहन का अगला हिस्सा काटा। इसके बाद सूरज और अनिल की लाश निकाली जा सकी।

कोई टिप्पणी नहीं