ब्रेकिंग न्यूज

योगी कैबिनेट विस्तार की तैयारी पूरी, कुछ ही देर में होगा शपथ ग्रहण,जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे


 लखनऊ  उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज योगी सरकार अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। योगी मंत्रिमंडल विस्तार कुछ ही देर में किया जाएगा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में होगा। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके अलावा पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार राज्य मंत्री पद की शपथ लेंगे।योगी सरकार का ये तीसरा कैबिनेट विस्तार : 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थीं। उसके बाद 19 मार्च 2017 को सरकार गठन हुआ और उस वक्त पहला शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। उसके बाद 21 अगस्त 2019 को दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली। अब तीसरा विस्तार आज होने जा रहा है, जिसमें 7 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं