ब्रेकिंग न्यूज

गंगा में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 12 लोग डूबे थे,6 को बचाया गया; 6 लापता तलाश जारी


लखनऊ मिर्जापुर में विंध्याचल धाम के अखाड़ा घाट पर रांची से आए श्रद्धालुओं की नाव आज बुधवार की दोपहर गंगा नदी में पलट गई। गंगा में स्नान करके नाव पर सवार होकर श्रद्धालु घाट की तरफ आ रहे थे। हादसे के वक्त नाव पर दो परिवार के 12 लोग मौजूद थे।टाटा जमशेदपुर निवासी दीपक मिश्र और धुर्वा रांची निवासी राजेश तिवारी का परिवार विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने दोपहर में आया हुआ था। दोनों परिवार नाव से दर्शन करने जा रहे थे।

नाव पर नाविक के अलावा चार पुरुष 3 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे। 6 लोगों की जान बच गई है, लेकिन 6 अभी भी लापता हैं। मौके पर पहुंचे डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि हादसे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार ने बताया कि यहां नाव चलाना मना है। उसके बाद भी लोग नाव पर सवार होकर गए। वहीं परिजनों का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार दल बल के साथ राहत कार्य में लगे हैं। नाव वाले ने बताया कि नदी के उस पार नहाने की अच्छी व्यवस्था है इसलिए हम लोग वहां गए। वहीं परिजनों ने बताया कि पानी बरसने लगा तो हम लोगों ने नाव वाले को मना किया, लेकिन वो नहीं मना और सबको डूबा दिया।हादसे के बाद 6 लोगों को बचा लिया गया है, वहीं बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। 3 महिलाएं और 3 बच्चे अभी भी लापता हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं