ब्रेकिंग न्यूज

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने अनोखी मांग की,मंत्री आवास के व्यवस्था अधिकारी को पत्र लिख कर मांग की


लखनऊ अमेठी से कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने अनोखी मांग की है। उनका लखनऊ में मंत्री आवास में घर आवंटित है। उन्होंने मंत्री आवास के व्यवस्था अधिकारी को पत्र लिख कर मांग की है कि लकड़ी और कोयला से संचालित होने वाला चूल्हा लगाने की व्यवस्था उनके आवास में की जाए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि चूंकि जलौनी लकड़ी और कोयले से उनका महीने भर का खाना मात्र 500 रूपए में बन जायेगा।

जबकि 975 रूपए में आने वाला सिलेंडर उन्हें दो बार बदलना पड़ता है।अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने घरेलु और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इसी महंगाई पर तंज कसते हुए दीपक सिंह ने खुद को महंगाई से परेशान बताया है। बताते चले कि बीते 7 दिन पहले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रुपए और कमर्शियल पर 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बीते 15 दिन में घरेलू गैस के दाम 50 रुपए तक बढ़ गए है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है। एक सिलेंडर करीब 900 रुपये का है। एक महीने में डेढ़ सिलेंडर खर्च हो जाता है। जिसका खर्च करीब 1300 रूपए आता है। वहीं अगर लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनायेंगे तो खर्च 500 रुपये के करीब आएगा। सरकार अगर गैस सिलेंडर का दाम कर देती है तो हम ये पत्र वापस ले लेंगे। हमारी मजबूरी है चूल्हा जलाना, क्योंकि हम महंगाई से परेशान हैं। हमें पता है कि चूल्हा जलने से नुकसान होता है लेकिन ज्यादा खर्च गैस पर करेंगे तो खाना कैसे खाएंगे।कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने बीते महीने में सदन में कहा था कि ‘चुनाव के वक्त नारा दिया गया था कि बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार फलाने की सरकार, बहुत हुई डीजल-पेट्रोल की मार, अबकी बार फलाने की सरकार। हालांकि, सरकार बने हुए साढ़े चार साल से ज्यादा हो गया है लेकिन आम जनता महंगाई की मार आज भी झेल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं