ब्रेकिंग न्यूज

सात करोड़ के सवाल का जवाब देंगी आगरा की हिमानी बुंदेला


लखनऊ अब से चंद घंटे बाद रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति शो में आगरा के राजपुर चुंगी निवासी हिमानी बुंदेला हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन उनसे सवाल पूछेंगे और उनके हर सवाल का जवाब हिमानी देंगी। हिमानी केबीसी-13 की पहली करोड़पति हैं। सात करोड़ के सवाल के जवाब को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमानी को बधाई दी है। कहा हिमानी की ये उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगी।सोनी टीवी पर सोमवार रात नौ बजे केबीसी का प्रसारण होगा। इसमें हिमानी हॉट सीट पर पहुचेंगी। इसके बाद वो एक के बाद एक 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीतेंगी। सोनी टीवी ने प्रोमो के जरिए हिमानी के एक करोड़ रुपए जीतने के पुष्टि पहले ही कर दी है। हिमानी के एक करोड़ रुपए जीतने के बाद वो अपने स्कूल और ताजनगरी में एक सेलिब्रेटी बन गई हैं। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है।  हिमानी ने अपनी जिंदगी में ऐसा दौर देखा है, जिसका सामना करना आसान नहीं था। हिमानी ने बताया कि जब 15 साल की थीं तो एक सड़क दुर्घटना में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। ये वो समय था जब किसी के समझ नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या होगा। कैसे अपने सपनों को पूरा कर पाऊंगी। मगर, मैंने इस सच को स्वीकार और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आगे बढ़ना शुरू किया। आंखों की रोशनी जाने के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। डॉ. शकुंतला यूनिवर्सिटी से बीएड किया और इसी दौरान उनका चयन आगरा के केंद्रीय विद्यालय में हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं