प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने किया सुसाइड
लखनऊ सहारनपुर में प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गंगोह थाना क्षेत्र के सांगाखेड़ा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने नाबालिग लड़की के घर पहुंचकर उसे गोली मार दी। गोली सीधे सीने में लगी। शोर-शराबा मचने पर युवक मौके से फरार हो गया। तत्काल लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। वहीं बुधवार सुबह गोली मारने वाले युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। उसके जबड़े पर गोली लगने के निशान मिले हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक हलवाई का काम करता था। जांच में सामने आया है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग था। लड़का, लड़की को उसके घर से अपने साथ ले जाने के लिए पहुंचा था। लेकिन इंकार करने पर उसने गोली मारी और फिर सुसाइड कर लिया।गांव सांगाखेड़ा निवासी रजत (22 ) पुत्र बृजपाल का गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात रजत युवती के घर मे घुसा और गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक गोली मारकर फरार हो गया।परिजन युवती को PGI चंडीगढ़ ले गए। जहां पर युवती की हालत गंभीर है। वहीं बुधवार को गांव के बाहर रजत का शव मिला है। उसके सिर पर गोली लगी हुई थी।थाना गंगोह पुलिस ने बताया कि युवक की मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई है। प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है।
कोई टिप्पणी नहीं