ब्रेकिंग न्यूज

बच्चा चोर निकला किन्नर


लखनऊ गाजियाबाद के मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 2 दिन पहले चोरी हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शनिवार की देर रात पुलिस ने किन्नर और उसके एक साथी को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि किन्नर की एक महिला साथी को बच्चा नहीं हो रहा था। इसलिए किन्नर ने बच्चे को चुराया था।दरअसल, मुरादनगर थाना एरिया के गांव सुराना निवासी मीनू सिंह की डिलीवरी 25 अगस्त  को मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। मीनू ने एक पुत्र को जन्म दिया। शुक्रवार रात करीब तीन बजे मीनू की आंख खुली तो बच्चा गायब था। बच्चे को अस्पताल में खोजा गया। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया।  परिजनों ने फोन करके गांव से सैकड़ों लोगों को बुला लिया।इसके बाद शनिवार सुबह परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोपहर तक परिजनों ने मेरठ-गाजियाबाद रोड जाम कर दिया था। पुलिस वालों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।इस मामले में परिजनों की ओर से लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अनुज कुमार, वार्ड बॉय मनोज पांडेय, फार्मासिस्ट सचिन, स्टाफ नर्स सरिता, वार्ड आया संतोष शर्मा, सफाईकर्मी रोहताश पर मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उधर, सीएमओ ने वार्ड आया और सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया था।एसपी देहात  ने बताया कि पुलिस की चार टीमें बच्चे की खोजबीन में जुटी थीं। एक सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को संदिग्ध दिखा। उसी को ट्रैस करते हुए पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची। शनिवार देर रात पुलिस ने इस मामले में किन्नर विजय उर्फ राहुल निवासी ब्रजविहार मुरादनगर और प्रिंस निवासी बदनौली हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, किन्नर की महिला साथी को बच्चा चाहिए था, लेकिन उसको बच्चा नहीं हो सकता था। इसलिए महिला साथी के कहने पर किन्नर ने अस्पताल से बच्चा चुराया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बच्चा बरामद कर लिया। देर रात खुद एसपी देहात ने अस्पताल पहुंचकर मां को बच्चा सौंपा तो परिजन खुशी से फूले नहीं समाए।

कोई टिप्पणी नहीं