यूपी में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें जोरों पर हैं। सूत्रों की मानें तो 5 से 7 दिन के अंदर योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।कैबिनेट विस्तार की चर्चा ने सूबों के नेताओं में हलचल पैदा कर दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश में आगामी 5-7 दिन के अंदर योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, 5-6 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। बता दें कि कल बीजेपी कार्यसमिति की बैठक है जिसमें 2022 के चुनाव जीतने की रणनीति के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 17 से 25 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं