ब्रेकिंग न्यूज

दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री पत्नी की हत्या,आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली।  पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की दिल्ली स्थित घर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कल रात वसंत विहार स्थित उनके आवास पर की गई ।67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की हत्या तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई है। उनकी हत्या का आरोप घर के   धोबी और उसके दो साथियों पर लगा है।पुलिस ने हत्या के आरोप में धोबी राजू को गिरफ्तार किया है। जबिक उसके दोनो साथी फिलहाल फरार हैं।पुलिस दोनों फरारा अरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या लूट की वारदात करने के इरादे से की गई। यह घटना मंगवार रात करीब 9 बजे हुई।    किट्टी कुमारमंगलम की की नौकरानी ने धोबी को पहचान लिया था। इसके बाद  आरोपियों ने उसको बंधक           बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद किट्टी          कुमारमंगलम का मर्डर कर किया।रात के करीब 11 बजे पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली      । कुमारमंगलम बेटा कांग्रेस का नेता है और घटना की जानकारी मिलने के बाद वे बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं