ब्रेकिंग न्यूज

सब्जी बेचने वाली महिला बनी प्रमुख

 


लखनऊ। संगम नगरी प्रयागराज  में एक सब्जी बेचने वाली महिला ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतकर कर इतिहास रच दिया है। पति के साथ घर चलाने के लिए सब्जी बेचने वाली घरेलू महिला मालती देवी अब प्रयागराज जिले में नवसृजित भागवतपुर विकासखंड  की पहली ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं।भगवतपुर विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख बनीं मालती देवी राजनीति की ABCD तक नहीं जानती हैं। लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव वालों के कहने पर उन्होंने BDC का चुनाव लड़ा। लोगों का भरपूर समर्थन मिला जिससे वो चुनाव भी जीत गईं। BJP ने ब्लॉक प्रमुख के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिसके बाद मालती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त देते हुए ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा कर लिया।  ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से साथ में रही। इसके साथ ही साथ शहर पश्चिमी से विधायक और सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का भी उन्हें पूरा आशीर्वाद मिला। ब्लॉक प्रमुख बन चुकी मालती देवी का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि वह BDC का चुनाव जीतेंगी। ब्लॉक प्रमुख बनना तो उनके लिए बहुत दूर की बात है।मालती देवी अपने पति और 5 बच्चों के साथ दो कमरे के छोटे से मकान में रहती हैं और घर चलाने के लिए पति के साथ सब्जी बेचने का काम करती हैं।उनके इस काम में दो बेटे भी उनकी मदद करते हैं।चारों लोग मिलकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।लेकिन इस बीच अप्रैल माह में हुए BDC चुनाव में मालती देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।BJP ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में 65 में से 60 वोट हासिल कर मालती देवी ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। जबकि विपक्षी प्रत्याशी को महज 5 वोट से संतोष करना पड़ा।बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली मालती देवी को भारी मतों से मिली जीत ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति ऊंचा मुकाम हासिल कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं