ब्रेकिंग न्यूज

सेल्फी के चक्कर में नाव पलटी,उसमें सवार पांच लड़कियां डूब गईं,तीन की मौत


लखनऊदेवरिया में तालाब में नाव पलटने से उसमें सवार पांच  लड़कियां डूब गईं। इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। एक की हालत गंभीर है। सेल्फी लेते समय यह हादसा हुआ। लड़कियां बोटिंग कर रहीं थी। इसी दौरान वह एक-दूसरे की फोटो खींचने लगीं। फोटो खींचते-खीचते पांचों सेल्फी लेने के लिए एक साइड आई गईं और नाव पलट गई। हादसा जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के महादेव तालाब में हुआ।भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के राम ईश्वर निषाद के यहां मुंडन संस्कार था, जिसमें उनके रिश्तेदार आए थे। राम ईश्वर के मुताबिक, मुंडन संस्कार होने के बाद शाम को उनके यहां आई पांच युवतियां व एक युवक गांव के बाहर महादेव ताल में गए थे। नाव में बैठे थे, नाव युवक चला रहा था। तभी लड़कियां फोटो लेने लगीं। इससे नाव का संतुलन बिगड़ गया।तालाब के पास मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोग सभी को बचाने के लिए ताल में कूद पड़े। इसमें नाव के नीचे तीन किशोरियां दब गई थीं। जबकि दो किशोरी व युवक बच गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नंदन रतन और रितु को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही DM व SP  जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती दोनों युवतियों से घटना की जानकारी ली। DM ने बताया कि ये सेल्फी ले रही थीं जिससे बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई।

कोई टिप्पणी नहीं