कोरोना देश में,40215 नए केस आए और 42338 ठीक हुए
नई दिल्ली। देश में कोरोना के आंकड़े फिर आगाह कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40,215 नए मरीज मिले, 42,338 ठीक हुए और 623 लोगों ने जान गंवा दी। केरल में सबसे ज्यादा 14,539 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के मामले में भी टॉप पर पहुंच गया है। अब यहां 1 लाख 15 हजार 184 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र 1 लाख 4 हजार 406 एक्टिव केस के साथ दूसरे नंबर पर है।देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं