ब्रेकिंग न्यूज

यूपी सरकार ने 18 IAS अधिकारियों का किया तबादला


लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने रविवार देर रात एक बार फिर से 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीन जिलों में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैं इनमें गोरखपुर में विजय किरण आनंद , सेल्वा कुमारी जे  को अलीगढ़, चंद्र भूषण सिंह  को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी  बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे आईएएस डॉ लोकेश एम को सहारनपुर मंडल में नए कमिश्नर के रूप में तैनात किया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण  वीसी का चार्ज वापस लेकर कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को एलडीए का नया उपाध्यक्ष (वीसी) बनाया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है अभी तक एलडीए वीसी का कार्यभार लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश देख रहे थे।वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन नागराज हुगली (2015) को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।वाराणसी के नगर आयुक्त गौरंग राठी (2014) को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।मुजफ्फर नगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे (2006) को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।अलीगढ़ की जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह (2008) को जिलाधिकारी मुजफ्फर नगर बनाया गया है।देवरिया के सीडीओ शिवशरंप्पा जीएन (2015) को कानपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।सहारनपुर के मंडलायुक्त आईएएस अदुसुमिल्ली वी. राजामौली (2003) को हटाया गया है।आईएएस अदुसुमिल्ली वी. राजामौली (2003) को आयुक्त खाद्य रसद बनाया गया है।आईएएस मनीष चौहान (2000) को आयुक्त खाद्य रसद से सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है।आईएएस अरविंद कुमार चौहान (2015) को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं