ब्रेकिंग न्यूज

सरयू नदी में एक ही परिवार के 15 लोग डूबे


लखनऊअयोध्या में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां सरयू नदी में  गुप्तार घाट पर नहाने के दौरान एक परिवार के 15 लोग डूब गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके शव मिल गए हैं। वहीं, 4 अभी लापता हैं। उनकी तलाश में गोताखोर अभियान चला रहे हैं।

जबकि 6 लोग बच गए हैं। इनमें 3 को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।आगरा के सिंकदराबाद का रहने वाला 15 लोगों का एक परिवार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचा। दोपहर में सभी सदस्य गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे, तभी परिवार की दो महिलाओं फिसल गईं और नदी के तेज बहाव में फंस गई। उन्हें बचाने के लिए आसपास स्नान कर रहे परिवार के अन्य सदस्य आगे आए। वह सभी सरयू के तेज बहाव में फंस गए और बहने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।इस दौरान परिवार के 3 लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर आ गए, जबकि 3 लड़कियों को गोताखोरों व आसपास के लोगों ने बचा लिया। महिलाएं समेत परिवार के 9 लोग बह गए। गोताखारों ने तलाश अभियान चलाया तो करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 5 के शव मिल गए, जबकि 4 का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश की जा रही है।जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं