यूपी वैक्सीनेशन के मामले में देश में नंबर 1
लखनऊ।उत्तर प्रदेश अब वैक्सीनेशन के मामले में देश में नंबर 1 हो गया है। अभी तक सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन हुआ है.।अभी तक उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर चल रहा था। आज महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश वैक्सीनेशन में सबसे आगे हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 3 करोड़, 58 लाख से ज्यादा (3,58,35,932) वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में अब तक 3,56,98,916 वैक्सीनेशन हुए हैं।उत्तर प्रदेशमें अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। बता दें उत्तर प्रदेश देश में पहला ऐसा राज्य है, जहां 3 करोड़ से ऊपर वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। केवल आज गुरुवार 8 जून ही उत्तर प्रदेश में करीब 6 लाख (5,98,877) लोगों को डोज़ दी गई है। अलीगढ़, कासगंज और श्रावस्ती जिले कोरोना फ्री हो गए हैं.।यहां एक भी एक्टिव केस नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं