ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी ने पति की हत्या करा दी,प्रेमी लाश को बोरे में रखकर साइकिल से लेकर जा रहा था

 


लखनऊ आशिकी में पत्नी ने पति की हत्या करा दी। प्रेमी लाश को बोरे में रखकर साइकिल से लेकर जा रहा था। बोरा गिर पड़ा। लाश बाहर निकल आई। भीड़ ने देखा तो आरोपित को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस आ गई। पूछताछ हुई तो राज खुल गए। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी पत्नी और उसके आशिक को जेल भेज दिया। हत्याकांड ने इलाके में हर किसी को हैरानी में डाल दिया है।आगरा सदर के सेवला इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि भीड़ ने एक युवक को पकड़ा है। वह साइकिल पर बोरे में लाश लेकर जा रहा था। मामला हत्या का है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित को थाने लाया गया। पूछताछ हुई तो आरोपित ने बताया कि उसका नाम मान सिंह है। वह सदर के टूंडपुरा इलाके में रहता है। बोरे में सेवला निवासी संजय की लाश थी। संजय की पत्नी और वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने मिलकर उसे मार डाला। लाश ठिकाने लगाने जा रहा था।एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मान सिंह से मिली जानकारी के बाद संजय की पत्नी सुनीता उर्फ सुषमा को हिरासत में लिया गया। मान सिंह ने बताया कि दोनों की मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी। दोस्ती गहरी हो गई। एक दूसरे को पसंद करने लगे। संजय को यह जानकारी हो गई थी। वह पत्नी को भला बुरा कहता था मगर उसके पास कोई सबूत नहीं था। योजना के तहत वह मंगलवार को संजय के घर गया। वहां उसे खूब शराब पिलाई। बच्चों को कोल्ड ड्रिंक देकर कमरे में टीवी देखने भेज दिया। बाहर से सुनीता ने कुंडी बंद कर दी। नशा होने पर संजय लड़खड़ाने लगा। इसी दौरान उसने सुनीता की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। लाश को बोरे में बंद किया। साइकिल पर लादा और उसे गांव के बाहर तालाब में फेंकने जा रहा था। संयोग से बोरा गिर पड़ा। लाश बाहर निकल आई। वह पकड़ गया।पुलिस ने बताया कि सुनीता का पति जूता कारीगर था। शराब पीकर उससे अभद्रता किया करता था। मान सिंह ने इसी बात का फायदा उठाया। उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। सुनीता ने यह भी नहीं सोचा कि पति की हत्या के बाद वह जेल जाएगी। उसके तीन बच्चों का क्या होगा। उनकी देखभाल कौन करेगा। पुलिस के अनुसार पकड़े जाने पर भी उसे कोई पछतावा नहीं था।

कोई टिप्पणी नहीं