ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 190 नये मामले आये


लखनऊअपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,63,033 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,73,48,462 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 190 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 261 लोग तथा अब तक 16,80,174 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 3,046 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से, 1868 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,00,919 घरों के 17,22,73,749 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 2,61,54,182 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 43,25,246 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 3,04,79,428 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ प्रदेशों में कोविड के वैरिएंट डेल्टा प्लस के मामले प्रकाश में आ रहे है। इसलिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कोविड के नये प्रकार का संक्रमण डेल्टा प्लस संज्ञान में आ रहा है इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पूर्णरूप से पालन करे।

कोई टिप्पणी नहीं