ब्रेकिंग न्यूज

14वीं मंजिल से कूदकर मॉडल ने जान दी


 लखनऊ ।ग्रेटर नोएडा में 14वीं मंजिल से कूदकर मुंबईवासी स्ट्रगलिंग मॉडल  भावना गौतम ने जान दे दी। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को भावना ने मुंबई से आए अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर पर ही पार्टी की थी। इसकी जानकारी मां को हुई तो उन्होंने डांट दिया। इसी से नाराज भावना ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। आस-पास के लोगों का कहना है कि भावना लंबे समय से स्ट्रगल कर रही थी, लेकिन फिल्मों और सीरियल में काम न मिलने से भी वह परेशान थी।मामला नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है। यहां ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से भावना ने कूदकर सुसाइड कर ली। पुलिस के मुताबिक, भावना की उम्र 24 साल थी। वह अपनी बहन के पास आई थी। उसकी बहन चौथी मंजिल पर रहती है। यहीं पर उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी भी की थी। इसकी जानकारी मां को लगी तो उन्होंने डांट दिया। इससे भावना काफी आहत हो गई और सुसाइड करने के लिए वह 14वीं मंजिल पर चली गई। अभी तक इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि घरवालों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं