ब्रेकिंग न्यूज

नकली ऑक्सीजन फ्लोमीटर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश


लखनऊमेरठ में हालात का फायदा उठाकर नकली ऑक्सीजन फ्लोमीटर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इसके 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 200 फ्लोमीटर बरामद हुए हैं। हैरानी की बात है कि ये सभी आरोपी 8वीं फेल हैं।मेरठ के SSP अजय साहनी ने बताया कि शहर में लिसाड़ी गेट इलाके के एक मकान में अवैध तरीके से ऑक्सीजन फ्लोमीटर बनाए जा रहे थे। सर्विलांस टीम के एक्सपर्ट मनोज दीक्षित को सादा कपड़ों में ग्राहक बनाकर भेजा गया। करीब 2 घंटे की जांच-पड़ताल में पता चला कि बंद मकान में अवैध तरीके से फ्लोमीटर बनाने की फैक्ट्री चल रही है।इस गिरोह का सरगना इमरान है, जो बुनकर नगर थाने के लिसाड़ी गेट का रहना वाला है। सर्विलेंस टीम के प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि इमरान आठवीं फेल है। वह गैस कटर बनाने के उपकरण का काम करता था। जैसे ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ी, तो इमरान ने फर्जी ऑक्सीजन फ्लोमीटर बनाने का काम शुरू कर दिया। एक ऑक्सीजन फ्लोमीटर को 2500 से 3500 रुपये तक में बेचा जा रहा था। पिछले दो महीने में उसके गैंग ने 4 से 5 हजार लोगों को इस नकली ऑक्सीजन फ्लोमीटर की सप्लाई की है।

कोई टिप्पणी नहीं