ब्रेकिंग न्यूज

दूल्हा-दुल्हन बाइक पर घर जा रहे थे,यह देख पुलिसवाले भी हुए खुश और शगुन दिया


नई दिल्ली। कोरोना काल मे कई राज्यों ने लॉकडाउन में शादियों में लोगों की संख्या को सीमित किया है और कम लोगों के बीच ही कोरोना काल में शादियां भी हो रही हैं। पाबंदियों के साये में ही दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह नव विवाहित जोड़ा बाइक से ही घर जाता दिख रहा है। जब पाबंदियों के बीच में बाइक से दुल्हन को ले जाते दुल्हे पर पुलिसवालों की नजर पड़ी तो पुलिस अधिकारी ने न सिर्फ इस जोड़े को बधाई दी, बल्कि नेग भी दिया।                                                                        
                                             
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने आधिकारिकट ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और लिखा- 'खाकी की तरफ से शानदार जेश्चर'। उन्होंने इस वीडियो के बारे में लिखा है- 'कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर नव विवाहित बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस ने घर के बड़े की तरह बधाई व नेग दिया।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक  पर शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन घर जा रहे हैं। उन पर नजर पड़ते ही पुलिस ने रोका और बारी-बारी से दोनों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों ने दुल्हन को नेग के रूप में कुछ पैसे भी दिया। वीडियो में दोनों पुलिसावाले पंजाबी में बोलते हुए सुने जा सकते हैं और कहते हैं प्यार भी दे दो।

कोई टिप्पणी नहीं