ब्रेकिंग न्यूज

28 या 29 मई को योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार सुबह प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश के सभी कार्यक्रम निरस्त करके अचानक लखनऊ पहुंच गईं। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। वहीं, राजभवन में शपथ समारोह की तैयारियां हो रही हैं, इससे माना जा रहा है कि 28 या 29 मई को योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समाराेह हो सकता है।सूत्रों के मुताबिक, पूर्व आईएएस एके शर्मा का उप मुख्यमंत्री बनना तय है। वहीं, केशव प्रसाद मौर्या को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपते हुए ओबीसी चेहरे के साथ भाजपा चुनाव में जा सकती है।19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। उस दौरान मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे। कोरोना के चलते तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया था।उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। इसमें तीन नए चेहरे भी थे।उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं, यानी कुल 54 मंत्री हैं। इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं। ऐसे में योगी सरकार अगर अपने कैबिनेट से किसी भी मंत्री को नहीं हटाती है तो भी 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। चुनावी साल है इसलिए योगी सरकार कैबिनेट में कुछ नए लोगों को शामिल कर प्रदेश के सियासी समीकरण को साधने का दांव चल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं