45 साल से ज्यादा उम्र के 15.28 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई
नई दिल्ली तीसरा फेज गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन 45 या उससे ज्यादा उम्र के 15 लाख 28 हजार 639 लोगों को वैक्सीन दी गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक 1 अप्रैल रात 8 बजे तक देश भर में कुल 6.75 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 45 साल और उससे ज्यादा उम्र के 4 करोड़ 1 लाख 6 हजार 304 लोग भी शामिल हैं।देश में टीकाकरण के 76वें दिन कुल 17 लाख 47 हजार 94 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसमें 16 लाख 20 हजार 746 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1 लाख 26 हजार 348 को दूसरी खुराक मिली।देशभर में अब तक 88 लाख 48 हजार 558 हेल्थ वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है। 52 लाख 63 हजार 108 हेल्थ वर्कर्स दूसरा डोज ले चुके हैं। फ्रंट लाइन वर्कर्स 93 लाख 99 हजार 776 को पहली खुराक और 39 लाख 18 हजार 646 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं।देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अप्रैल में रोज वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि सरकारी छुट्टी वाले दिन भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए। कोरोना की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं