ब्रेकिंग न्यूज

देश में 24 घंटे में 81,398 नए मरीज मिले


नई दिल्ली। देश में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 81,398 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 50,384 मरीज ठीक हुए और 468 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक ही दिन में 30,543 की बढ़ोतरी हुई।गुरुवार को नए केस का आंकड़ा 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा रहा। तब 81,785 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 450 के पार रहा। इससे एक दिन पहले ही 458 लोगों ने दम तोड़ा था।देश में अब तक करीब 1.23 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.63 लाख ने जान गंवाई है। अब एक्टिव केस 6.10 लाख हो गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से 2 मई तक रद्द कर दिया है।देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अप्रैल में रोज वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि सरकारी छुट्‌टी वाले दिन भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं